Home Maharashtra रवि राजा के अब नवी मुंबई के चीफ अनिल कौशिक बीजेपी में...

रवि राजा के अब नवी मुंबई के चीफ अनिल कौशिक बीजेपी में शामिल

10
0

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (MMR) में दूसरा झटका लगा है। बीएमसी के नेता विपक्ष रहे रवि राजा के अब नवी मुंबई के चीफ अनिल कौशिक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। कौशिक नवी मुंबई कांग्रेस कमिटी के प्रमुख थे। वह नबी मुंबई के पूर्व डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं।

चुनावों के बीच कौशिक के कांग्रेस छोड़ने को बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। जब बीएमसी के कांग्रेस के पूर्व नेता विपक्ष रवि राजा बीजेपी में शामिल हुए थे तब डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कुछ और नेताओं के कांग्रेस छोड़ने की भविष्यवाणी की थी। महाराष्ट्र में राज्य विधानसभ की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 23 नवंबर को झारखंड के साथ आएंगे।