Home Crime मुंबई और ठाणे से 13 पिस्तौल बरामद, 11 लोग किए गए गिरफ्तार

मुंबई और ठाणे से 13 पिस्तौल बरामद, 11 लोग किए गए गिरफ्तार

35
0

मुंबई, महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने मुंबई, ठाणे के अलग-अलग इलाकों से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. ATS ने 13 पिस्तौल जब्त की है. ये कार्रवाई एटीएस ने एक विशेष सूचना पर की है. ATS के एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुंबई के कांदिवली और मुलुंड, ठाणे जिले के कल्याण और डोंबिवली और रायगढ़ में उरण में नौ स्थानों पर छापे मारे गए। ऑपरेशन चार दिनों तक चला और हमने 13 उच्च गुणवत्ता वाली फैक्ट्री-निर्मित पिस्तौल, 36 गोलियां जब्त कीं। ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान एटीएस की कलाचौकी यूनिट ने एक हथियार आपूर्तिकर्ता को भी गिरफ्तार किया है. इन हथियारों के स्रोत और संभावित ग्राहकों का पता लगाने के साथ-साथ रैकेट में शामिल और लोगों को पकड़ने के लिए जांच की जा रही है।