Home Crime मां ने 1 लाख में बेटे को बेचा फिर कर दिया किडनैपिंग...

मां ने 1 लाख में बेटे को बेचा फिर कर दिया किडनैपिंग का केस, 9 पुलिस दस्ते ने यूं सुलझाया मामला

21
0

पुणे, महाराष्ट्र में एक मां ने अपने ही कलेजे के टुकड़े का सौदा कर दिया। चंद रुपयों की खातिर इस बच्चे को एक बिचौलिये के हवाले कर दिया गया और फिर इस बिचौलिये ने भी उसे बेच दिया। इस मामले को पुलिस की नौ टीमों ने मिलकर सुलझाया है। पुणे पुलिस ने 24 साल की एक महिला और 7 अन्य लोगों को साढ़े चार साल के मासूम का सौदा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार महिला की पहचान प्रियंका पवार के तौर पर हुई है। प्रियंका बच्चे की मां है और कोथरड में रहती थीं। इसके अलावा पकड़े गये अन्य लोगों में जन्नत बशीर शेख, भानुदास माली, चंद्रकला माली, दीपक महात्रे, सीताबाई महात्रे, तुकराम निम्बाले और रेश्मा सुतार के तौर पर हुई है। पुलिस ने मासूम बच्चे नील पवार को इनके चंगुल से आजाद करा कर उसे उसके पिता के हवाले कर दिया है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नील की मां ने 4 फरवरी की शाम करीब 5 बजे कोथरड पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि किसी अज्ञात शख्स ने उसके बच्चे का अपहरण कर लिया है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, जोन-3, पूर्णिमा गायकवाड़ ने कहा कि इस मामले की छानबीन के लिए कोथरड, वाजरे और उत्तमनगर से पुलिस के 9 दस्ते बनाए गए थे।