Home Crime घर खरीदरों के लिए जरूरी खबर, हो रही है इस टैक्स की...

घर खरीदरों के लिए जरूरी खबर, हो रही है इस टैक्स की वापसी

39
0

मुंबई, महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और नागपुर जैसे बड़े शहरों के लोगों के लिए घर खरीदना महंगा होने जा रहा है. महाराष्ट्र सरकार एक बार फिर से राज्य में उन शहरों जहां मेट्रो का काम चल रहा है, वहां मेट्रो सेस को फिर से लगाने जा रही है. राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के चलते 2 साल के लिए मेट्रो सेस को माफ किया था.
महाराष्ट्र में घर खरीदारों के लिए मुंबई, नागपुर और पुणे जैसे मेट्रो शहरों में घर खरीदना 1 अप्रैल, 2022 से महंगा होने जा रहा है. राज्य सरकार एक बार फिर से इन शहरों में मेट्रो सेस लेकर आ रही है. महाराष्ट्र में उन सभी शहरों जहां मेट्रो का काम हो रहा है, वहां घर खरीदारी पर Metro Cess के नाम से 1 फीसदी स्टांप ड्यूटी लगाया था. सरकार 2017 से यह टैक्स लेती थी.
कोरोना काल में घर खरीदारों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने 1 अप्रैल 2020 से अगले 2 सालों के लिए मेट्रो सेस को वापस ले लिया था. अब 1 अप्रैल, 2022 से इसे फिर से राज्य में लागू किया जा रहा है. मेट्रो सेस के दायरे में मुंबई,ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी, चिंचवड, पुणे और नागपुर जैसे शहर आते हैं.