मुंबई : महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट 2024 की घोषणा आज 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जा रही है। इसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in 2024 SSC 10th पर लिंक सक्रिय किया जा रहा है। ओवरऑल महाराष्ट्र 10th क्लास रिजल्ट 2024 कैसा रहा, इसका पता तो 11 बजे ही चल जाएगा। लेकिन आप अपने मार्क्स दोपहर 1 बजे से चेक कर पाएंगे। इस बीच Maharashtra SSC Board Result link 2024 के साथ हर एक जानकारी इस लाइव खबर में मिलती रहेगी।
अगर किसी विषय में आपके नंबर कम आते हैं, लेकिन आपको भरोसा है कि आपकी परीक्षा अच्छी हुई थी, अंक और होने चाहिए थे, तो आप मार्क्स वेरिफिकेशन करा सकते हैं। Maharashtra Board 10th Result Verification 2024 डेट की जानकारी नतीजों के बाद देगा। आपको ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।
Maharashtra SSC Result 2024: कैसे चेक करें?
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट mahresult.nic.in 2024 ssc पर जाएं।
होम पेज पर Maharashtra Board SSC Result Link मिलेगा। उसे क्लिक करें।
अपना महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रोल नंबर और मां का नाम (फर्स्ट नेम) भरें।
सबमिट बटन क्लिक करते ही आपका रिजल्ट सामने दिख जाएगा।





Users Today : 7
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 393
Users Last 30 days : 870
Users This Month : 354
Users This Year : 9304
Total Users : 70511
Views Today : 7
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 546
Views Last 30 days : 1132
Views This Month : 491
Views This Year : 10528
Total views : 106551
Who's Online : 1


