मुंबई: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों के बाद अब विधानपरिषद् की चार सीटों के लिए राजनीतिक दलों में जाेरआजमाइश शुरू हो गई है। पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने दो सीटों के लिए कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। बाकी दो सीटों पर महाविकास आघाड़ी के घटक दलों की तरफ से प्रत्याशी उतारे जाने की संभावना है। महायुति की तरफ से भी चारों सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए जाने संभावना है। चुनाव आयोग ने विधानसभा परिषद् की कुल चार सीटों के चुनाव का ऐलान किया है। इनमें दो सीटें शिक्षक और दो सीटें स्नातक निर्वाचन से भरी जाएगी। पहले आयोग ने वोटिंग के लिए 10 जून की तारीख का ऐलान किया था। बाद में आयोग ने इस 26 जून कर दिया था।
दो प्रत्याशी किए तय
पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने विधान परिषद के लिए की दो सीटों के लिए पूर्व मंत्री अनिल परब और अभ्यंकर को नामांकित किया गया। अभ्यंकर शिव सेना की शिक्षा सेना के प्रांतीय अध्यक्ष हैं। परब मुंबई ग्रेजुएट सीट से उम्मीदवार होंगे तो वहीं मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इस तरह विधान परिषद की 4 सीटों पर एक और चुनाव होने जा रहा है। शिक्षक-स्नातक चुनाव के लिए ठाकरे गुट ने अपने दो दिग्गजों को मैदान में उतारा है। महायुति ने अभी अपने कैंडिडेट के नाम जाहिर नहीं किए हैं।
1 जुलाई को मतगणना
निर्वाचन आयोग के अनुसार महाराष्ट्र विधानपरिषद की चार सीट के लिए चुनाव 26 जून को होगा। आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मतगणना एक जुलाई को होगी। मुंबई, कोंकण और नासिक शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल सात जुलाई को समाप्त होने वाला है। मुंबई शिक्षक और मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व वर्तमान में क्रमश: कपिल पाटिल (लोक भारती) और विलास पोटनीस (शिवसेना-यूबीटी) कर रहे हैं। कोंकण संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भाजपा के निरंजन डावखरे कर रहे हैं, जबकि नासिक संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किशोर दराडे कर रहे हैं। आयोग ने पहले 10 जून को चुनाव कराने की योजना बनाई थी। लेकिन गर्मी की छुट्टियों के बाद ये चुनाव कराने के शिक्षकों के अनुरोध पर आयोग ने अपना फैसला बदल दिया। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख सात जून होगी, जबकि मतपत्रों की जांच 10 जून को की जाएगी तथा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 12 जून है। महाराष्ट्र विधानपरिषद 78 सदस्यीय सदन है।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


