मुंबई : बढ़ते जल संकट के बीच आम लोगों की परेशानी भी बढ़ने वाली है। दरअसल बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शहर में पांच प्रतिशत पानी की कटौती की घोषणा की है। 30 मई से शहर में यह आदेश लागू होगा। इसकी वजह यह है कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले जलाशयों में उपयोग करने योग्य पानी का सिर्फ 10 प्रतिशत भंडारण बचा है।
जून में और भी बढ़ेगी आम लोगों की परेशानी
नगर निगम का कहना है कि शहर में पानी की यह कटौती 5 जून से 10 प्रतिशत तक होगी। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पानी का भंडारण लंबे समय तक के लिए बचा रहे। सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि ठाणे नगर निगम और भिवंडी निजामपुर नगर निगम में भी इसी तरह की कटौती जारी रहेगी। 25 मई को जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले जलाशयों में 1,40,202 मिलियन लीटर ही जल शेष है। यह शहर को प्रति वर्ष आपूर्ति किए जाने वाले 14,47,364 मिलियन लीटर पानी का सिर्फ 9.69 प्रतिशत है।
पानी के भंडारण पर लगातार नजर- बीएमसी
यह कदम नगर निगम के प्रमुख भूषण गगरानी के उस बयान के बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि शहर में पानी का प्रचुर भंडारण है। नगर निगम का कहना है कि पानी के भंडारण पर लगातार नजर बनाई जा रही है। आगे कहा गया है कि जब तक शहर में पर्याप्त बारिश नहीं हुई, तब तक मुंबई में पानी की कटौती जारी रहेगी। इसके साथ ही नगर निगम ने शहर के लोगों से अपील की है कि पानी का इस्तेमाल संभलकर करें।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


