मुंबई : मुंबई पुलिस द्वारा पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ को कोर्ट ने बेल दे दी है। हिंदुस्तानी भाऊ का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील अनिकेत निकम ने एएनआई को बताया कि, मुंबई सेशंस कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें ज़मानत दे दी। हिंदुस्तानी भाऊ सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। उन्हें पुलिस ने ऑनलाइन परीक्षा को लेकर धारावी छात्रों के विरोध के मामले में गिरफ्तार किया था। दरअसल इन ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ पर को छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाने के आरोप में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था।गौरतलब है कि, मुंबई के धारावी में स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन करते हुए मांग की थी कि कोरोना संकट के बीच 10वीं और 12वीं की परीक्षा को ऑनलाइन करवाया जाए। वो ऑफलाइन परीक्षा कराने का विरोध कर रहे थे। विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ को कोर्ट ने जमानत दे दी है। उन्हें 1 फरवरी को धारावी पुलिस स्टेशन द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी से पहले कई छात्रों ने धारावी में विरोध प्रदर्शन किया था जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी।





Users Today : 2
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 54
Users Last 30 days : 278
Users This Month : 123
Users This Year : 2905
Total Users : 64112
Views Today : 3
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 81
Views Last 30 days : 372
Views This Month : 166
Views This Year : 3481
Total views : 99504
Who's Online : 0


