मुंबई, आगामी महानगरपालिका चुनावों को देखते हुए शिवसेना की ओर से सभी सांसद महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाडा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत चार दिनों के दौरे पर हैं. यह दौरा आज (22 मार्च, मंगलवार) से शुरू हुआ है. इन क्षेत्रों में शिवसेना की पकड़ कमजोर है. इसे मजबूत करने के लिए, आने वाले चुनावों में प्रभाव बढ़ाने के लिए और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए सभी सांसदों को इन क्षेत्रों में भेजा गया है. ये लोग वहां जमीनी हकीकत से जुड़ी रिपोर्ट तैयार करेंगे और उस रिपोर्ट को मुंबई आकर अपनी पार्टी प्रमुख सीएम उद्धव ठाकरे को सौंपेंगे. सांसद संजय राउत भी इसी सिलसिले में नागपुर पहुंचे हैं. यहां उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने नवाब मलिक के इस्तीफे, अनिल देशमुख का मामला, हिंदुत्व से समझौता, केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियां का दुरुपयोग, भविष्य में बीजेपी के साथ गठबंधन की संभावनाएं. ‘द कश्मीर फाइल्स’ सिनेमा और कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार जैसे कई मुद्दों पर अपनी खुल कर राय रखी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नागपुर में शिवसेना का किसी से गठबंधन नहीं हुआ है. यहां आगामी चुनाव शिवसेना अपने दम पर लड़ेगी.
महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक मनी लॉन्ड्रिंग केस में फिलहास मुंबई के आर्थर रोड जेल में हैं. उन पर दाउद इब्राहिम और मुंबई बम ब्लास्ट से संबंधित लोगों से जमीन खरीदने का आरोप है. बीजेपी 4 मार्च से ही उनके मंत्री पद से इस्तीफे की मांग कर रही है. इस पर संजय राउत ने साफ कहा कि नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं लिया जाएगा. नवाब मलिक अपने पद पर बने रहेंगे. संजय राउत ने यह भी कहा कि अनिल देशमुख का इस्तीफा भी नहीं लिया जाना चाहिए था. उनसे जल्दबाजी में इस्तीफा ले लिया गया. उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसियों ने झूठे मामलों में फंसाया है. उनके खिलाफ जो सबूत हैं, वो मैंने देखे हैं.





Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 1


