Home Crime AC लोकल का सफर हो सकता है बेहद सस्ता

AC लोकल का सफर हो सकता है बेहद सस्ता

38
0

मुंबई, मुंबईकरों को जल्द ही बड़ा तोहफा मिल सकता है। मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को खुशखबरी मिलने वाली है। लोकल ट्रेन की AC में सफर करना और भी सस्ता होने जा रहा है। दरअसल, रेलवे बोर्ड ने प्रस्ताव दिया है कि मुंबई में एसी लोकल की सिंगल जर्नी का किराया कम किया जाए। रेलवे बोर्ड ने कहा है कि यह किराया मुंबई में चलने वाली मेट्रो ट्रेन के किराए के आधार पर तय किया जाए।
ऐसे में रेलवे को किराया कम करने के साथ-साथ एसी लोकल की फ्रीक्वेंसी बढ़ाना भी होगा। लोकल ट्रेनों की संख्या कम होने की वजह से भी लोग एसी का मासिक पास बहुत कम निकालते हैं। जिससे यात्रियों की तरफ से एसी लोकल को बेहतर रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है।
रेलवे बोर्ड का अगर यह प्रस्तानव पास हो जाता है तो मुंबई करों को एसी में सफर करने के लिए 10 रुपये से लेकर 80 रुपये तक खर्च करना पड़ सकता हैं। यानी किराए में भारी कटौती हो जाएगी। फिलहाल मौजूदा समय में यात्रियों को 65 रुपये से लेकर 220 रुपये तक किराया देना पड़ता है। लेकिन इस प्रस्ताव में सीजन टिकट के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।