मुंबई : लोकल ट्रेनों से आवाजाही करने वालों की आसानी और स्टेशन को और सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे मुंबई के 20 स्टेशन का कायापलट करने वाली है। इन 20 स्टेशन पर ₹497 करोड़ खर्च किए जाएंगे। दिसंबर, 2024 तक सभी स्टेशनों का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 556 स्टेशन के पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखेंगे। स्टेशनों के अलावा पूरे देश के करीब 1500 रोड ओवर ब्रिज और रोड अंडर ब्रिज (RUB) का भी उद्घाटन होगा। ‘अमृत भारत’ स्टेशन परियोजना के तहत देशभर के 1309 रेलवे स्टेशनों को पुनर्निर्मित कर उन्हें विश्व स्तरीय टर्मिनलों में बदला जाएगा।
मुंबई के स्टेशनों को मिलाकर महाराष्ट्र के 56 स्टेशनों को इस योजना में शामिल किया गया है। इसी तरह राज्यभर के कुल 175 ROB और RUB का भी उद्घाटन होगा। महाराष्ट्र की परियोजनाओं के लिए ₹2,274 करोड़ खर्च होंगे। इस साल के बजट में महाराष्ट्र को 15,554 करोड़ का रिकॉर्ड आवंटन मिला है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के अलावा विधानसभा और मुंबई मनपा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में, केंद्र सरकार स्टेशनों के पुनर्विकास पर बड़ी रकम खर्च कर लोगों को लुभाना चाहती है।





Users Today : 14
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 130
Users Last 30 days : 727
Users This Month : 248
Users This Year : 11269
Total Users : 72476
Views Today : 15
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 152
Views Last 30 days : 879
Views This Month : 312
Views This Year : 12945
Total views : 108968
Who's Online : 0


