नई दिल्ली, एएनआइ। India Coronavirus Updates, देश में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 7 लाख से कम बचे हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भारत में 69 लाख से अधिक हो गई है। इसके साथ ही देश की रिकवरी दर करीब 90 फीसद के पास पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में जहां देश में नए मामले कम आए हैं, वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 54,366 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना के कारण 690 लोगों की मौत हुई है। इसको मिलाकर देश में कोरोना का आंकड़ा साढ़े 77 लाख को पार कर गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कोरोना के 77 लाख 61 हजार 312 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 69 लाख 48 हजार 497 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल 6 लाख 95 हजार 509 सक्रिय मामले बचे हैं। देश में कोरोना से अब तक 1 लाख 17 हजार 306 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में सक्रिय मामलों की गिरावट जारी है। बीते 24 घंटों में देश में 20,303 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे कोरोना की एक्टिव दर गिरकर 8.96% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट में बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में देश में 73,979 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.51% है।
देश में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में गुरुवार तक 10,01,13,085 सैंपलों की COVID-19 हो चुकी है, जिनमें से 14,42,722 टेस्ट कल किए गए हैं।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 28
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 496
Views Last 30 days : 1190
Views This Month : 402
Views This Year : 10439
Total views : 106462
Who's Online : 0


