मुंबई : रेलवे ने शिक्षकों और गैर-शैक्षिक कर्मचारियों को मुंबई और इसके महानगरीय इलाकों में चलाई जा रहीं उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दे दी है। रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। महानगर क्षेत्र में उपनगरीय ट्रेनों का संचालन करने वाले वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे ने संयुक्त विज्ञप्ति में कहा कि तत्काल प्रभाव से अनुमति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि वैध पहचान पत्र दिखाकर स्टेशन में प्रवेश किया जा सकता है। यात्रियों के लिए कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए भौतिक दूरी और अन्य नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
हाल ही में महाराष्ट्र में अगले साल जनवरी-फरवरी में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने की आशंका जताई गई है। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने अधिकारियों से कहा है कि जांच में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। राज्य सरकार के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय से 11 नवंबर को जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि अगले साल जनवरी-फरवरी में महामारी की दूसरी लहर आने की आशंका है।4





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


