Home Crime नई दिल्ली : मोबाइल सर्विस सेंटर के बाहर पेट्रोल डाल कर खुद...

नई दिल्ली : मोबाइल सर्विस सेंटर के बाहर पेट्रोल डाल कर खुद को लगाई आग

155
0

नई दिल्ली : रोहिणी इलाके में स्थित शॉपिंग मॉल में एक व्यक्ति ने मोबाइल ठीक नहीं करने पर खुद को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया।शॉपिंग मॉल कर्मचारियों ने व्यक्ति को आग से बचाया।फिर कर्मचारियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।पुलिस ने व्यक्ति को पास के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है।फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 40 वर्षीय भीम सिंह प्रहलादपुर में रहते हैं।उनका मोबाइल खराब हो गया था,उसे ठीक करने के लिए एम2के शॉपिंग मॉल स्थित ओप्पो मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर में 6 नवंबर को संपर्क किया।शुक्रवार को वह मोबाइल लेकर सर्विस सेंटर पहुंचे और उन्होंने मोबाइल बदलने के लिए कहां।लेकिन सर्विस सेंटर वालों ने मोबाइल बदलने और सही करने के लिए मना कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि यह कम्पनी की पॉलिसी में नहीं है। इसपर भीम सिंह की कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया।
इसके बाद वह सर्विस सेंटर से बाहर निकल कर सीढियों पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों से घिरे देख मॉल कर्मचारियों ने कुछ ही देर में आग बुझा दी। लेकिन, तब तक भीम काफी झुलस गए थे।मौके पर पहुंची पुलिस ने भीम सिंह को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।