Home Crime जोगेश्वरी में पिता-पुत्र पर कोयता से जानलेवा हमला

जोगेश्वरी में पिता-पुत्र पर कोयता से जानलेवा हमला

110
0

मुंबई : जोगेश्वरी में शुक्रवार रात एक पिता और पुत्र पर कोयता से जानलेवा हमला किया गया। मिली जानकारी के अनुसार अशोक सोनवणे (36) और उनके पिता दशरथ सोनवणे (65) आनंद नगर, लिंक रोड, बेहरामबाग, जोगेश्वरी (पश्चिम ) में शुक्रवार की रात लगभग 10.30 बजे अपने घर के सामने खड़े थे। उस समय, दो व्यक्तियों ने पटाखे फोड़ने के बहाने अशोक और उसके पिता की छाती और पेट में कोयता से वार करके ह३त्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था।.