मुंबई । अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के एक आरोपी ने बुधवार को आरोप लगाया कि जेल के एक डॉक्टर ने उसकी टूटी हुई उंगली के इलाज के लिए पैसे मांगे। अप्रैल में गोलीबारी की घटना में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किए गए हरपाल सिंह ने न्यायाधीश बीडी शेल्के के समक्ष यह आरोप लगाया, जब उसे वीडियो लिंक के जरिये मुंबई में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की विशेष अदालत में पेश किया गया।
अदालत ने तलोजा जेल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। सिंह इसी जेल में बंद है। अदालत ने जेल अधिकारियों से आरोपी को आवश्यक उपचार प्रदान करने के लिए भी कहा।
बांद्रा में 14 अप्रैल की सुबह सलमान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने पांच राउंड गोलीबारी की थी। पुलिस ने दावा किया था कि हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है। अब तक इस मामले में छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
सिंह ने बुधवार को अदालत को बताया कि पिछले आठ महीने से उनके दाहिने हाथ की एक उंगली चोटिल है। उसने आरोप लगाया कि सीएमओ ने उसे अस्पताल भेजने के लिए 10,000 रुपये की मांग की। अदालत ने मामले में सात अक्टूबर तक रिपोर्ट मांगी है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


