Home Crime २ करोड़ की व्हेल मछली की उल्टी बरामद

२ करोड़ की व्हेल मछली की उल्टी बरामद

43
0

ठाणे, श्रीनगर पुलिस ने व्हेल मछली की उल्टी बरामद की है। इसके साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस उल्टी की कीमत २ करोड़ रुपए से अधिक है। आरोपियों को १८ नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश कोर्ट ने दिया है। ठाणे के परिमंडल ५ के पुलिस उपायुक्त डॉ. विनय कुमार राठौड़ ने बताया कि सूचना मिली थी कि ठाणे के वागले एस्टेट इलाके के रोड नंबर १६ स्थित साउथ कोस्ट होटल से दो लोग व्हेल मछली की उल्टी को बेचने के लिए आ रहे हैं। जिसके बाद जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को १८ नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।