बदलापुर, बदलापुर में विगत कई महीनों से अंबरनाथ व बदलापुर के अलग-अलग परिसर में चीता जैसे जंगली जानवर के होने की झूठी जानकारी सोशल मीडिया पर पैâलाई जा रही है। इस झूठी खबर के चलते पुलिस, पत्रकार, अग्निशमन विभाग के साथ-साथ वन विभाग के लोगों को परेशानी होती है। ऐसी अफवाह फैलानेवाले लोगों पर सायबर अपराध के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
बदलापुर के वनपरिक्षेत्र अधिकारी प्रमोद ठाकर ने बताया कि बदलापुर-अंबरनाथ में चीता जैसे जंगली जानवर बढ़ते जंगल की मिसाल हैं। जंगल बढ़ने पर जानवर तो दिखाई देंगे ही परंतु इन दिनों झूठी अफवाह फैलाई जा रही हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी गलत झूठी खबर वायरल कर लोगों में दहशत पैदा की जा रही है। झूठी खबर फैलानेवाले लोगों पर सायबर क्राइम के तहत आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा। पिछले दिनों बारवी, सोनवाड़ा, कात्रप, बदलापुर गांव के समीप के जंगलों में चीता के घूमने का वीडियो वायरल किया गया था। छानबीन करने पर चीते का कोई अता-पता नहीं मिला।





Users Today : 26
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 369
Users Last 30 days : 858
Users This Month : 316
Users This Year : 9266
Total Users : 70473
Views Today : 34
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 510
Views Last 30 days : 1114
Views This Month : 437
Views This Year : 10474
Total views : 106497
Who's Online : 1


