Home Country फीकी दीपावली : पिछली बार की तुलना में इस बार 40 प्रतिशत...

फीकी दीपावली : पिछली बार की तुलना में इस बार 40 प्रतिशत कम हुई खरीदारी

67
0

मुंबई : देश में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों वाली मुंबई में दीपावली की रंगत फीकी नजर आ रही है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, लॉकडाउन और कोरोना के डर की वजह से इस बार पिछली बार की तुलना में 40 प्रतिशत कम खरीदारी हुई। हालांकि, कपड़े, गिफ्ट और बर्तन के मार्केट की अपेक्षा आभूषणों के बाजार में शुक्रवार को जमकर सोना और चांदी खरीदा गया है।
फेडरेशन ऑफ रिटेल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन, मुंबई के अध्यक्ष वीरेन शाह ने बताया,’कोरोना की वजह से मुंबई में दीपावली की रौनक फीकी है। पिछली बार की तुलना में धनतेरस की सुबह तक 40 प्रतिशत कम कारोबार हुआ है। मुंबई में कोरोना का 90 प्रतिशत से ज्यादा रिकवरी रेट होने के बावजूद लोग डरे हुए हैं और बाजार में खरीदारी के लिए नहीं आ रही हैं।
शाह ने आगे बताया, ‘इस दीपावली पर लोग बाजार से ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से सामान खरीदना पसंद कर रहे हैं। सभी बाजार सरकार ने खोल दिए हैं, लेकिन लोगों के अंदर का डर खत्म नहीं हुआ है। उल्टे उन्हें डराने का काम जारी है। कोई यह नहीं बता रहा कि दवाई कब तक आएगी, कितने लोगों में एंटी बॉडी बन गई है। हर व्यक्ति यह कह रहा है कि कोरोना की दूसरी वेव आएगी दीपावली के बाद। इसी वजह से लोग डर के कारण बाजार में खरीदारी के लिए नहीं निकल रहे हैं।’