मुंबई, भारत कोरोना वायरस के संकट से उबर रहा है। वहीं, अब कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते महाराष्ट्र विशेष रूप से सतर्क है। कोरोना की नई लहर को लेकर मुंबई के अधिकारियों की चिंता भी बढ़ गई है। मुंबई के अधिकारियों का कहना है कि नई लहर समय से जल्दी आ सकती है। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। मुंबई के सबसे बड़े ग्राउंड बीकेसी में जंबो कोविड सेंटर में बच्चों के लिए 100 कोविड बेड तैयार किए जा रहे हैं।
बीकेसी जंबो सेंटर के डीन डॉक्टर राजेश डेरे ने कहा, ‘तीसरी लहर में बच्चों पर ज्यादा प्रभाव पड़ने का अंदेशा है। ऐसे में टास्क फोर्स की गाइडलाइन के हिसाब से हम तैयारी कर रहे हैं। हमारा 100 बेड का वॉर्ड दो दिन में तैयार हो जाएगा।’ मुंबई के टास्क फोर्स के अधिकारियों ने बताया कि यूं तो नई लहर 100-120 दिन के अंतराल के बाद देखी गई है, लेकिन कई देशों में फिर से कोरोना पैर पसार रहा है।
हॉट स्पॉट रहा मुंबई है पूरी तरह से सतर्क
तीसरी लहर की आशंका के चलते सभी देशों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। कोरोना के नये वेरिएंट को देखते हुए हॉट स्पॉट रहा मुंबई पूरी तरह से सतर्क है। थर्ड वेव आठ हफ्तों से भी कम समय में आई महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉक्टर राहुल पंडित ने कहा, ‘कई मैथमैटिकल मॉडल हैं जो बताते हैं कि दो लहर के बीच में 100 से 120 दिनों का अंतर हो सकता है। लेकिन, कई देश ऐसे हैं, जहां थर्ड वेव आठ हफ्तों से भी कम समय में आई है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 0


