मुंबई, देश में र्इंधन के दाम में लगातार बढ़ोतरी के बीच अब इसका असर रोजमर्रा की चीजों पर पड़ने लगा है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से तरकारी की मारामारी शुरू हो गई है। मुंबई की कई सब्जी मंडियों में सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से सब्जियां ३५ से ४० प्रतिशत महंगी हो गई हैं। एक सब्जी विव्रेâता ने बताया कि महंगे डीजल के कारण प्याज, आलू, बीन्स और पूâल गोभी जैसी सब्जी महंगी होने से जायका बिगड़ गया है। फूल गोभी पहले ४० से ५० रुपए किलो थी, अब ८० का भाव हो गया है। बीन्स पहले ५० रुपए किलो थी अब ८० रुपए किलो हो गई है। विक्रेता ने बताया कि सब्जी महंगी होने से खरीददार भी कम ही मंडी में आ रहे हैं।
मुंबई सेंट्रल स्थित ताड़देव भाजी मार्केट में सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। सब्जी व्यापारी मुकुंद काले ने बताया कि करेला ५०-६०, लौकी ३०-४०, भिंडी ७०-८०, परवल ५०-६० रुपए किलो बेचा गया है। ग्रांट रोड भाजी गली में भी आम दिनों के मुकाबले सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। सब्जी विक्रेता चंद्रकांत बामने ने बताया कि यहां पिछले १५ दिनों में भिंडी, टमाटर, लौकी और बैगन के भाव में खूब बढ़ोतरी हुई है। यहां पिछले सप्ताह तक टमाटर १५ रुपए किलो था, जो अब ४० रुपए किलो तक में बेचा जा रहा है। इसी तरह शिमला मिर्च ६०, गवार ८०, गोभी ६०, मटर १६०, टमाटर ३०, पालक एक गुंडी २० रुपए में बिक रही है। कुछ सब्जियों की कीमतों में तीन गुना तक की बढ़ोतरी हुई है।
प्रभादेवी स्थित सब्जी विक्रेता सुहास सावंत की मानें तो पिछले १५ दिनों से सब्जी के भाव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। जिस दिन सब्जियों की गाड़ियां अधिक आती हैं उस दिन भाव १० से १५ प्रतिशत कम हो जाता है और जिस दिन गाड़ी कम आती है उस दिन का भाव फिर आसमान छूने लगता है। जब से डीजल का भाव मई से बढ़ना शुरू हुआ है तब से लेकर अब तक तरकारी के भाव में लगभग ४० प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।





Users Today : 30
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 373
Users Last 30 days : 862
Users This Month : 320
Users This Year : 9270
Total Users : 70477
Views Today : 38
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 514
Views Last 30 days : 1118
Views This Month : 441
Views This Year : 10478
Total views : 106501
Who's Online : 3


