Home Crime 100 पेनड्राइव पर हमारा एक कवर ड्राइव भारी पड़ेगा – संजय राउत

100 पेनड्राइव पर हमारा एक कवर ड्राइव भारी पड़ेगा – संजय राउत

29
0

मुंबई : शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि विधानसभा में नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस रोजाना नए पेन ड्राइव ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के 100 पेनड्राइव पर हमारा एक कवर ड्राइव भारी पड़ेगा। संजय राउत ने फडणवीस पर तंज कसते हुए कहा कि क्या उन्होंने पेन ड्राइव की कोई फैक्ट्री लगाई है। फडणवीस ने गुरुवार को विधानसभा में पेन ड्राइव के जरिए एक खुलासा करते हुए भ्रष्टाचार के 21 मामले गिनाए थे।
उन्होंने महाविकास आघाडी सरकार को महाविनाश आघाडी और मद्य बिक्री आघाडी करार दिया। उन्होंने आघाडी सरकार के खिलाफ और भी कई पेन ड्राइव होने का दावा किया है । इससे पहले एक पेन ड्राइव के जरिए फडणवीस ने आरोप लगाया था कि सरकारी वकील के माध्यम से आघाडी सरकार बीजेपी नेताओं को जेल भेजने की साजिश रच रही है।
विपक्षी राज्यों पर टारगेट
संजय राउत ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों और बीजेपी की मिलीभगत चल रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में यही हो रहा था। अब महाराष्ट्र में यह शुरू है। राउत ने कहा कि आने वाले दिनों तमिलनाडु भी इसी तरह की कार्रवाई देखी सकती है। राउत ने कहा कि बीजेपी विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों को टारगेट कर रही है, लेकिन हम इस तरह की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं।