मुंबई : महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कम्युनल बयान देने वाले नेताओं को चेतावनी दी है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि किसी को भी ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जिससे सामाजिक विद्वेष फैले। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस पर नजर रखनी चाहिए। उनका यह बयान महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को हटाने वाले बयान के जवाब में आया है।
शनिवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली को संबोधित करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने चेतावनी भी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर इस पर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो मंदिरों में भी लाउडस्पीकरों पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाई जाएगी। राज ठाकरे के इस कदम का बीजेपी के पदाधिकारी मोहित कांबोज ने भी समर्थन किया था। उन्होंने मंदिरों में लाउडस्पीकर लगाने के लिए फंड देने की बात कही थी। उन्होंने मस्जिदों में लगे अवैध लाउडस्पीकरों को हटाने की मांग करते हुए मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ कराने का समर्थन किया था।
इस पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री पाटिल ने कहा कि सरकार का विचार है कि किसी को भी ऐसे कदम नहीं उठाने चाहिए जिससे दो समुदायों के बीच विवाद पैदा हो। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के खिलाफ इसको लेकर मामला दर्ज किए जाने की मांग को लेकर दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि हम इसकी जांच करा रहे हैं उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।





Users Today : 7
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 350
Users Last 30 days : 839
Users This Month : 297
Users This Year : 9247
Total Users : 70454
Views Today : 8
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 484
Views Last 30 days : 1088
Views This Month : 411
Views This Year : 10448
Total views : 106471
Who's Online : 0


