नांदेड़. महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक चौंकाने वाला बड़ा क्राइम सामने आया है। जहां बदमाशों ने नामी बिल्डर संजय बियाणी पर गोलियों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। हमलावरों ने इस तरह गोलियां बरसाईं कि तड़तड़ाहाट की आवाज से आसपास के लोग घबरा गए। इस घटना के बाद नांदेड़ में तनाव का माहौल है। मौके पर पहुंच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी है।
हमलावरों ने बिल्डर के सिर पर मारी गोली
दरअसल, मंगलवार सुबह व्यवसायी और बिल्डर संजय बियाणी अपने नांदेड़ स्थित आवास से कहीं जाने के लिए घर से निकल रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलवरों ने उनपर हमला करते हुए उनके सिर पर गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौक से भाग गए। इसके बाद संजय बियाणी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी। वहीं इस घटना में संजय का ड्राइवर भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कहीं इस वजह से तो नहीं की संजय बियानी की हत्या
शहर के जाने माने बिल्डर की इस तरह से हुई हत्या के बाद से हर कोई सकते में है। वहीं जिले के तमाम पुलिस अधिकारी इस गोलीकांड पर नजर बनाए हुए हं। हालांकि नांदेड़ पुलिस अभी हमलावरों तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है, शुरुआती तौर पर ऐसा कहा जा रहा है कि फिरौती की वजह से हमलावरों ने बिल्ड़र की हत्या की है। इस मामले पर नांदेड़ के एसपी प्रमोद कुमार शिवाले ने कहा कि एसआईटी टीम गठित की गई है। जल्दी ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


