Home Crime असिस्टेंट कमिश्नर प्रवर्तन आशुतोष मिश्रा 11 अप्रैल तक पुलिस कस्‍टडी में

असिस्टेंट कमिश्नर प्रवर्तन आशुतोष मिश्रा 11 अप्रैल तक पुलिस कस्‍टडी में

45
0

मुंबई: अंगदिया रंगदारी मामले में मुंबइ की अदालत ने असिस्टेंट कमिश्नर प्रवर्तन आशुतोष मिश्रा को 11 अप्रैल तक पुलिस कस्‍टडी में भेज दिया है। आशुतोष को मुंबई की इंटेलिजेंस की टीम ने 6 अप्रैल को उत्‍तर प्रदेश के बस्‍ती जिले से ग‍िरफ्तार किया था। मनी एक्‍सटॉर्शन मामले में असिस्टेंट कमिश्नर का साला सौरभ तिवारी फरार है। ये पूरा मामला अंगदिया जबरन वसूली का है। पिछले साल दिसंबर में अंगदिया एसोसिएशन ने मामले की श‍िकायत मुंबई के बड़े अध‍िकारी से की थी। कहा गया क‍ि डीसीपी सौरभ त्रिपाठी अंगदिया के ऑपेरटर और कर्मचारियों को आयकर छापे के लिए धमकी दे रहे हैं क‍ि उनसे 15-18 रुपए की मांग कर रहे हैं।
पांच अप्रैल को बस्ती वाणिज्यकर विभाग में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर प्रवर्तन आशुतोष मिश्रा को मुंबई पुलिस की इंटेलिजेंस टीम ने बस्‍ती से अरेस्ट किया। कोतवाली ले जाने के बाद उन्‍हें कोर्ट में पेश किया।
असिस्टेंट कमिश्नर प्रवर्तन आशुतोष मिश्रा का साला सौरभ तिवारी मुंबई कैडर का आईपीएस है, जो मुंबई पुलिस में डीसीपी के पद पर तैनात था। मनी एक्सटॉर्शन के मामले में पिछले कई महीने से फरार चल रहा है। मुंबई पुलिस को उसकी तलाश है। एक्सटॉर्शन मामले में मुंबई पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की, जिसमें फरार आईपीएस सौरभ तिवारी और बस्ती में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर प्रवर्तन आशुतोष मिश्रा का नाम शामिल था। मंगलवार को मुंबई पुलिस की इंटेलिजेंस टीम ने वाणिज्य कर कार्यालय से असिस्टेंट कमिश्नर प्रवर्तन आशुतोष मिश्रा को अरेस्ट किया।