मुंबई, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले (Ramdas Athwale) ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के घर पर हुए हमले की तीखी निंदा की है। उन्होंने कहा कि शरद पवार के घर पर हुए हमले के लिए उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) जिम्मेदार है। अठावले ने प्रदेश सरकार को इस पूरे मामले में कटघरे में खड़ा कर दिया है। दरअसल, शुक्रवार को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के हड़ताली कर्मचारियों ने शरद पवार के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया था।
हड़ताली कर्मचारी प्रदर्शन के दौरान उग्र हो गए थे। इस दौरान वहां जमकर बवाल हुआ था। इसके बाद से प्रदेश के सीनियर नेता के आवास की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने इस मामले में कहा है कि शरद पवार महाराष्ट्र ही नहीं, देश के वरिष्ठ नेता है। किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के घर के सामने प्रदर्शन करने की मैं घोर निंदा करता हूं। महाराष्ट्र सरकार के अधीन एससी-एसटी मंडल के कर्मचारियों की समस्याएं जायज हैं। कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उद्धव ठाकरे सरकार को समय से निस्तारण करना चाहिए था।
केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश की उद्धव ठाकरे सरकार पर करारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि ठाकरे सरकार की पुलिस भी हमले को रोकने में फेल रही। आने वाले वक्त में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए सरकार को कठोर कदम उठाने होंगे। दरअसल, शरद पवार के घर के बाहर एमएसआरटीसी के कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया था इस संबंध में मुंबई पुलिस ने करीब 110 लोगों को गिरफ्तार किया है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


