मुंबई : बीएमसी चुनाव के पहले शिवसेना ने बड़ा दांव खेला है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निर्देश पर मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने सभी के लिए पानी पॉलिसी को लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत मुंबई के सभी घरों में पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाना है। बीएमसी कमिश्नर ने पॉलिसी के मसौदे को मंजूरी दे दी है।
1 मई महाराष्ट्र दिवस पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सभी को पानी उपलब्ध कराने वाली योजना का उद्घाटन करेंगे। इससे सरकारी और निजी भूखंडों पर बसी झोपड़पट्टी वासियों को जहां पानी कनेक्शन मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा, वहीं बगैर ओसी वाली इमारतों में रहने वालों को आसानी से पानी मिल सकेगा और इसके लिए डबल चार्ज भी नहीं देना होगा। शिवसेना ने मुंबई वासियों को पानी पिलाकर विरोधियों को पटखनी देने की तैयारी की है।
सभी के लिए पानी पॉलिसी तैयार
बीएमसी चुनाव के पहले शिवसेना ने शहर में लोगों को 24 घंटे पानी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन यह योजना अभी भी पाइपलाइन में ही है। मुंबई में पानी की चोरी और दूषित जलापूर्ति की शिकायतें मिलती रही हैं। झोपड़पट्टी क्षेत्रों में रहने वालों को पानी कनेक्शन के लिए तरह-तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस संदर्भ में जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने सभी को पानी उपलब्ध करवाने को लेकर पॉलिसी तैयार करने का निर्देश बीएमसी को दिया था। पानी चोरी रोकने और लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने को लेकर बीएमसी ने सभी के लिए पानी पॉलिसी तैयार की है। जिसे बीएमसी चुनाव के पहले लागू कर शिवसेना जनता के बीच जाने की तैयारी की है।बीएमसी की तरफ से कहा गया है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 में प्रत्येक नागरिक को अच्छा भोजन, शुद्ध पानी और हवा का मूलभूत अधिकार दिया गया है। सभी को पानी की पॉलिसी में पहले जिन झोपड़पट्टियों और निवासी इमारतों को पानी कनेक्शन से वंचित रखा गया था उन सभी को कनेक्शन दिए जाने का प्रस्ताव है।





Users Today : 8
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 394
Users Last 30 days : 871
Users This Month : 355
Users This Year : 9305
Total Users : 70512
Views Today : 8
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 547
Views Last 30 days : 1133
Views This Month : 492
Views This Year : 10529
Total views : 106552
Who's Online : 0


