ठाणे : मंगलवार की जनसभा में राज ठाकरे द्वारा एनसीपी नेताओं पर किए गए हमले को लेकर अब एनसीपी नेता और राज्य के गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने राज ठाकरे पर पलटवार किया है। आव्हाड ने राज ठाकरे की तुलना कॉमेडियन जॉनी लीवर से की है और कहा है कि राजनीतिक मंच पर एक नया जॉनी लीवर मिल गया है। पत्रकार परिषद में आव्हाड ने महंगाई के मुद्दे पर चुप्पी साधने को लेकर राज ठाकरे की जमकर खिचाई की। आव्हाड के मुताबिक ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं में पेट्रोल, डीजल, गैस की बढ़ती कीमतों और देश में बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर उनकी चुप्पी को लेकर संभ्रम बना है और वे महज धार्मिक भावना को भड़काने और समाज में दो समुदायों के बीच दरार पैदा करने का काम रहे हैं। आव्हाड ने ठाकरे पर हमला बोलते कहा की एक तरफ वे मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर से लोगों को परेशानी की बात कर रहे है और उसे उतारने को लेकर चेतावनी दी है और दूसरी तरफ उनके सभा स्थल के आसपास दो स्कुल उन्हें दिखाया नहीं दिए ? न्यायालय के फैसले के मुताबिक स्कूल के 100 मीटर के दायरे में शोर शराबे या तेज आवाज में कोई कार्यक्रम या सभा का आयोजन नहीं हो सकता है फिर भी ठाकरे ने उक्त स्थान पर सभा की। आव्हाड ने सवाल किया की क्या उनके लोगों को यह नियम नहीं पता था ? क्या राज ठाकरे इस गलती के लिए लोगों से माफी मांगेंगे? पता हो की उत्तर सभा में ठाकरे ने आव्हाड के विधानसभा क्षेत्र मुंब्रा में पूर्व में हुई आतंकवादी कार्रवाई को लेकर उन पर जमकर टिप्पणी की थी।





Users Today : 2
Users Yesterday : 3
Users Last 7 days : 54
Users Last 30 days : 278
Users This Month : 112
Users This Year : 2894
Total Users : 64101
Views Today : 3
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 77
Views Last 30 days : 377
Views This Month : 146
Views This Year : 3461
Total views : 99484
Who's Online : 0


