पालघर, जिले से बेहद ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने कथित तौर पर एक किशोरी की हत्या करने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी. मामले की जांच कर रही पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाला 21 वर्षाय अभिषेक शाह 17 साल की एक किसोरी को बुधवार को अरनाला के एक होटल में ले गया, जहां उसने एक कमरा बुक किया.
अरनाला मरीन पुलिस थाने के निरीक्षक राजू माने ने बताया कि अभिषेक शाह ने होटल के कर्मचारियों से कहा कि वह खाना लेने के लिए जा रहा है और इसके बाद वह वापल नहीं लौटा. जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो होटल के कर्मचारियों को कुछ संदेह हुआ. इसके बाद उन्होंने जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला उनके होश उड़ गए. उन्होंने देखा कि कमरे में किशोरी का शव बिस्तर पर पड़ा है.
पुलिस ने बताया कि अभिषेक ने इसके बाद मुंबई के बोरीवली में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि अभिषेक किशोरी को उसके प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा था और उसने किशोरी से 15000 रुपए भी मांगे थे. मामले में आगे की जांच जारी है.





Users Today : 4
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 390
Users Last 30 days : 867
Users This Month : 351
Users This Year : 9301
Total Users : 70508
Views Today : 4
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 543
Views Last 30 days : 1129
Views This Month : 488
Views This Year : 10525
Total views : 106548
Who's Online : 0


