Home Crime आंगड़िया कारोबारी के यहां करोड़ों की नकदी और चांदी बरामद

आंगड़िया कारोबारी के यहां करोड़ों की नकदी और चांदी बरामद

30
0

मुंबई । जवेरी बाजार में एक आंगड़िया कारोबारी के यहां करोड़ों की नकदी और चांदी बरामद हुई है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और जीएसटी के अधिकारियों ने छापा मारने के बाद जब आंगड़िया के आंगन को खोदा तो वहां से खजाना निकला। कारोबारी ने दफ्तर की दीवारों में चांदी की र्इंटें चिनवाकर करोड़ों रुपए के नोट के साथ फर्श में छिपाए थे। जीएसटी को इसकी भनक लगते ही कार्यालय पर छापा मारकर इसे जब्त किया है। जीएसटी अधिकारियों को मुंबई के जवेरी बाजार में रहनेवाले सर्राफा कारोबारी चामुंडा के बारे में जानकारी मिली थी। २०१९-२० में उसका टर्नओवर २२.८३ लाख रुपए था। इसके बाद ही अगले वर्ष २०२०-२१ में यह बढ़कर ६५२ करोड़ रुपए हो गया। इसकी रफ्तार अगले वित्तीय वर्ष में बढ़कर १,७६४ करोड़ तक पहुंच गया। इस जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए ९.७८ करोड़ वैâश और १९ किलो चांदी कार्यालय के दीवार से बरामद की है। इस दीवार से बरामद नकद रुपए गिनने में छह घंटे लगे हैं।