Home Crime महाराष्ट्र सरकार ने लाउडस्पीकर हटाने के लिए बुलाई मीटिंग, बीजेपी कर रही...

महाराष्ट्र सरकार ने लाउडस्पीकर हटाने के लिए बुलाई मीटिंग, बीजेपी कर रही विरोध, फैलाना चाहते हैं अशांति -संजय राउत

34
0

मुंबई : महाराष्ट्र से शुरू हुआ लाउडस्पीकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। यूपी की मस्जिदों से योगी सरकार के लाउडस्पीकर उतरवाने के बाद अब महाराष्ट्र सरकार बीजेपी लगातार दबाव बना रही है। इधर शिव सेना सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया कि बीजेपी इसे मुद्दा बना रही है। मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने मामले में उनकी सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इसमें बीजेपी नहीं आई। वह सिर्फ लाउडस्पीकर मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।
संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र गृह मंत्री ने लाउडस्पीकर मामले में निर्णय लेने के लिए सभी विपक्षी दलों को बुलाया था। बीजेपी ने इसका विरोध किया। बीजेपी लाउडस्पीकर मामले में सिर्फ अशांति फैलाना चाहती है।
‘राजनीति करना चाहती है बीजेपी’
महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि लाउडस्पीकरों के संबंध में अदालत के आदेश का पालन किया जाना चाहिए। राज्य के गृह मंत्री ने बैठक के लिए सभी दलों को बुलाया लेकिन बीजेपी ने इसका विरोध किया। संजय राउत ने कहा कि इसका मतलब है कि आप (बीजेपी) राजनीति करना चाहते हैं और राज्य में लाउडस्पीकर के मामले में अशांति पैदा करना चाहते हैं।