मुंबई : धनशोधन मामले में जेल में बंद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए एक दिन की जमानत मांगी है। एक दिन की जमानत के लिए सोमवार को यहां एक विशेष अदालत में उनकी ओर से आवेदन किया गया है। जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी पिछले हफ्ते इसी तरह की अर्जी दी थी।
धनशोधन निवारण अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए नामित मुंबई की एक विशेष अदालत ने सोमवार को ईडी को दोनों अर्जियों पर अपना हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया और अगली सुनवाई के लिए ८ जून की तारीख तय की।
बता दें कि राज्यसभा चुनाव १० जून को होने हैं। राकांपा नेता ने अपनी अर्जी में १० जून को एक दिन के लिए जमानत पर रिहा करने का अनुरोध किया है। मलिक ने अपनी याचिका में दावा किया कि वह एक निर्वाचित विधायक हैं इसलिए राज्यसभा के लिए एक प्रतिनिधि का चुनाव करने में अपने निर्वाचन क्षेत्र के निवासियों का प्रतिनिधित्व करना उनका कर्तव्य है और वह उपरोक्त द्विवार्षिक चुनावों में अपना वोट डालने के लिए भी इच्छुक हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में २८८ सदस्य हैं। राकांपा के दो विधायक देशमुख और मलिक फिलहाल जेल में हैं। चार मुख्य दलों शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस और भाजपा के अलावा विधानसभा में छोटे दलों और निर्दलीय २५ विधायक हैं। सदन में १०६ सदस्यों वाली भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और धनंजय महाडिक को नामित किया है। महाविकास आघाड़ी ने सांसद संजय राऊत, संजय पवार, प्रफुल्ल पटेल और को इमरान प्रतापगढ़ी को चुनाव मैदान में उतारा है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 3
Users Last 7 days : 53
Users Last 30 days : 277
Users This Month : 111
Users This Year : 2893
Total Users : 64100
Views Today : 2
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 145
Views This Year : 3460
Total views : 99483
Who's Online : 0


