मुंबई : राज्यसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवारों को मतदान करने के लिए जिन लोगों ने वचन देकर दगाबाजी की उन सात निर्दलीय विधायकों के नाम हमारे पास हैं। शिवसेना के संजय पवार की पराजय के लिए भाजपा ने पैसों की बरसात की, ऐसा आरोप शिवसेना नेता-सांसद संजय राऊत ने कल लगाया।
राज्यसभा चुनाव के परिणाम की पार्श्वभूमि में संजय राऊत ने पत्रकारों से संवाद साधा। उन्होंने कहा कि देश की जांच एजेंसियां सत्ताधारी पार्टी के दबाव में किस तरह से काम कर रही हैं, यह दिख रहा है। ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है, यह देखा गया है। जिन कारणों के लिए शिवसेना के सुहास कांदे का वोट निरस्त किया, इसी तरह का आक्षेप हमने भाजपा पर लिया था परंतु चुनाव आयोग ने उनका मत निरस्त नहीं किया। इसलिए तो अब इसी प्रकार से चुनाव आयोग के तंत्र का भी इस्तेमाल किया जा रहा है क्या? ऐसी आशंका उठने लगी है, ऐसा संजय राऊत ने कहा।
इस चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की तथा चुनाव आयोग और केंद्रीय जांच एजेंसियों की शक्ति का इस्तेमाल करके खरीद-फरोख्त को बढ़ावा दिया। महाराष्ट्र की परंपरा को कलंकित किया। इन तमाम बातों को सरकार व जनता ने ध्यान में रखा है।
प्रत्यक्ष मतदान करने के दौरान किसी प्रकार का धार्मिक प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। यह जानकारी होने के बावजूद निर्दलीय विधायक रवि राणा ने जो धंधा किया, वह आपत्तिजनक था। संविधान के अनुसार उनका वोट निरस्त होना चाहिए था। लेकिन सिर्फ हमारा ही वोट भोर के समय निरस्त किया गया। क्योंकि भोर में पाप कृत्य करने की आदत भाजपा को है, ऐसा सनसनीखेज तंज उन्होंने भाजपा पर कसा।
हमने व्यापार नहीं किया
निर्दलीयों के छह वोट नहीं मिले, परंतु ऐसे लोग किसी के भी नहीं होते हैं। लेकिन महाविकास आघाड़ी के साथ हमारे जो घटक व छोटे दल हैं उनके एक भी वोट नहीं फूटे, ऐसा उन्होंने कहा। लेकिन घोड़ेबाजार में छह-सात वोट नहीं मिल सके क्योंकि हम उनकी सौदेबाजी में नहीं पड़े। हमने व्यापार नहीं किया।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


