मुंबई : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके खिलाफ 13 जून को मुंबई और नागपुर में ईडी कार्यालयों के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पटोले के नेतृत्व में मुंबई में ईडी कार्यालय के सामने 13 जून सोमवार को प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक दल के नेता और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात और लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण खास तौर से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा आदिवासी विकास मंत्री केसी पड़वी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख, मत्स्य पालन मंत्री असलम शेख, गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल, राज्य मंत्री डॉ. विश्वजीत कदम, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, सांसद रजनी पाटिल, कुमार केतकर, प्रदेश कार्याध्यक्ष बसवराज पाटिल, नसीम खान, प्रणिती शिंदे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्याताई सव्वालाखे, मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे समेत कई कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। पटोले ने कहा कि केंद्र सरकार ने सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स, एनसीबी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों को कठपुतली बना दिया है और विपक्ष को बदनाम करने के लिए इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। देश भर में विपक्षी दलों के नेताओं पर छापेमारी की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस पार्टी लगातार इसके विरोध में आवाज उठाती रही है। पटोले ने कहा कि हाल ही में उदयपुर में आयोजित कांग्रेस पार्टी के नव संकल्प शिविर में हमारे नेताओं के उत्साह को देख कर भाजपा बौखला गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की साजिश के विरोध में कांग्रेस पार्टी सोमवार 13 जून को ईडी कार्यालय के सामने धरना- प्रदर्शन करेगी। पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ी है।





Users Today : 32
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 375
Users Last 30 days : 864
Users This Month : 322
Users This Year : 9272
Total Users : 70479
Views Today : 40
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 516
Views Last 30 days : 1120
Views This Month : 443
Views This Year : 10480
Total views : 106503
Who's Online : 2


