मुंबई, खुद को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का अधिकारी बताकर एक असिस्टेंट फिल्म डायरेक्टर से एक लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में डीएन नगर पुलिस ने पीड़ित के बयान पर ६ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी ड्रग्स सप्लाई का झूठा आरोप लगाकर पीड़ित को धमका रहे थे। खबर के सामने आने के बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि लुटेरों ने डायरेक्टर की ही `फिल्म’ बना दी।
डीएन नगर पुलिस स्टेशन में पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वे अंधेरी स्थित अपने दोस्त के बार में पार्टी करने गए थे। पार्टी के बाद बुधवार रात ९ बजे अंबोली अपने घर जाने के लिए वे निकले। उसी दौरान दो ऑटोरिक्शा में सवार ६ लोगों ने खुद को एनसीबी अधिकारी बताकर उन्हें रोका और ऑटो में बैठा लिया। इसके बाद वे ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित को धमकाने लगे। उन्होंने पीड़ित पर आरोप लगाया कि वो बॉलीवुड की पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई का काम कर रहा है। इसके बाद आरोपी पीड़ित को अंधेरी-जुहू ब्रिज के पास ले गए और धमकाते हुए उन्होंने पीड़ित से कहा कि अगर उसने उन लोगों को २ लाख रुपए नहीं दिए तो वे उसे गिरफ्तार कर लेंगे। पीड़ित के पास पैसे न होने की वजह से एक आरोपी ने पीड़ित के पिता को फोन कर उनसे पैसों की डिमांड की। बेटे को संकट में देख पिता एक लाख रुपए लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद खुद को एनसीबी अधिकारी बतानेवालों ने बाकी के पैसे दो दिन में देने की धमकी दी।





Users Today : 4
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 390
Users Last 30 days : 867
Users This Month : 351
Users This Year : 9301
Total Users : 70508
Views Today : 4
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 543
Views Last 30 days : 1129
Views This Month : 488
Views This Year : 10525
Total views : 106548
Who's Online : 0


