मुंबई, विक्रोली में एक 18 साल के लड़के की कुएं में डूबने से जान चली गई। पुलिस ने इस केस में अब उसके चार दोस्तों को गिरफ्तार किया है। दरअसल इन लोगों को पता था कि अपने दोस्त को तैरना नहीं आता बावजूद इसके वे लोग इसे तैरने के लिए ले गए।जिसके कारण वह कुएं में डूब गया और उसकी जान चली गई।
विक्रोली में कुएं में डूबने से एक 18 साल के लड़के की मौत हुई थी। अब पुलिस ने उसके चार दोस्तों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन लोगों को पता था कि उनके दोस्त को तैरने नहीं आता है, लेकिन आरोपी लड़के उसे तैरने के लिए ले गए और डूब गया। हालांकि डूबने पर भी बिना कोई जानकारी दिए ये लोग घर लौट आए।
वहीं लड़के के के लापता होने के बाद उसका शव कुएं में मिला। यह पूरी घटना 12 जुलाई को हुई थी। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर मृतक के चार दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मृतक लड़के का नाम अंतरिश जाधव है और वह विक्रोली पूर्व के मुकुंदराव अंबेडकर नगर का रहने वाला था।
अंतरिश के चार दोस्त घर आए और उसे अपने साथ आने के लिए कहा। दो बार मना करने पर वह उनके साथ जाने के लिए तैयार हो गया। वहां डूबने से युवक की मौत हो गई। बावजूद इसके परिवार को उसके दोस्तों ने सुचना नहीं दी। जबकि उसके घर इनमें से एक शख्स आया और पूछा कि अंतरिश कहां है। फिर परिवार वालों ने अपने बच्चे की तलाश शुरू की।
कुएं के पास उसके कपड़े मिले। साथ ही उसकी चप्पल भी पानी में तैर रही थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया और उसे तलाश के बाद बाहर निकाला गया। उसे घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अब मामले की जांच के बाद उसके चार दोस्तों को गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर अरेस्ट किया है





Users Today : 4
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 123
Users Last 30 days : 674
Users This Month : 252
Users This Year : 11273
Total Users : 72480
Views Today : 5
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 144
Views Last 30 days : 820
Views This Month : 317
Views This Year : 12950
Total views : 108973
Who's Online : 0


