मुंबई। मानसून के दौरान समुद्र में डूबने की घटनाएं घटती है। रविवार को भी जुहू चौपाटी में दो लोगो के डूबने की घटना घटी। रविवार को डूबे दो युवकों में एक युवक को ढूढने में दमकल विभाग को दूसरे दिन कामयाबी मिली। समुद्र से निकाले जाने तक युवक की मौत हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर लगभग 12 बजकर 40 मिनट पर दो युवक सांताक्रुज स्थित जुहू कोलीवाड़ा के पुलिस बिट चौकी के पास समुद्र में मौज मस्ती करने के दौरान दो लोग डूब रहे है इस तरह की जानकारी स्थानीय लोगो ने दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही चौपाटी पर रहने वाले सुरक्षा रक्षकों ने समुद्र में डूबे युवकों की खोजबीन की। इस दौरान प्रण्य भोषले नामक 19 वर्षीय युवक को तुरंत बाहर निकाला । भोसले को इलाज के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया जहा पर भोसले की हालत स्थिर होने की जानकारी डॉक्टरों ने दी। जबकि आशीष दुसारे 35 को स्थानीय सुरक्षा रक्षकों और दमकल जवानों की मदत से सोमवार की दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर निकाला गया। जुहू पुलिस स्टेशन समुद्र में डूबे आशीष को इलाज के लिए कूपर अस्पताल ले गए जहा पर सदाफुले इलाज के पहले ही मृत घोषित कर दिया।
भारी बारिश से मुंबई में उपनगरीय सेवा पर पड़ा असर
सोमवार की शाम लगभग वे बजे के बाद मुंबई के कई इलाको में जोर दार बारिश शुरू हुई। बारिश का असर इतना तेज था कि कई जगहों पर पानी भरने लगा।पानी भरने से मुंबई की उपनगरीय सेवा पर असर पड़ा। हार्बर और पश्चिम उपनगरीय सेवा धीमी पड़ गई। मध्य रेलवे लगभग 20 से 25 मिनट देरी से चल रही थी जबकि पश्चिम रेलवे भी 15 मिनट देरी से चल रही थी।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 0


