मुंबई, हाल ही में एक फिल्म के पोस्टर ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। इस फिल्म का नाम ‘काली’ है और इसे लीना मणिमेकलई ने बनाया है। तमिल मूल की लीना कनाडा में रहती हैं। उन्होंने अपनी इस फिल्म का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद माहौल गर्म हो गया। फिल्म के पोस्टर में काली माता को सिगरेट पीते हुए और हाथ में एलजीबीटीक्यू के सपोर्ट वाला झंडा लिए दिखाया गया है। इसके बाद लीना के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।
मदुरै में जन्मीं और टोरंटो में रहनेवाली लीना मणिमेकलई ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘काली’ का यह पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस में लीना के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय से फिल्म पर बैन लगाने की मांग की गई है। इस मामले में लीना ने ट्वीट कर जवाब देते हुए कहा, ‘मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। मैं हमेशा उन लोगों के साथ आवाज उठाऊंगी, जो निडर होकर बोलते हैं। अगर इसकी कीमत मेरी जिंदगी है तो मैं वह भी दे दूंगी।’ लीना ने बताया था कि उनकी यह फिल्म टोरंटो के आगा खान म्यूजियम में हुए कार्यक्रम ‘रिदम ऑफ कनाडा’ की एक पार्ट थी। जब लीना को काफी आलोचना झेलनी पड़ी तो उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट कर लिया और कॉमेंट्स रिस्ट्रिक्ट कर दिए।
सोशल मीडिया पर काफी विरोध होने के बाद लीना ने तमिल में ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह फिल्म एक ऐसी घटना की कहानी है जिसमें एक शाम काली प्रकट होती हैं और टोरंटो की सड़कों पर घूमने लगती हैं। अगर आप पिक्चर देखोगे तो आप मुझे अरेस्ट करनेवाले हैशटैग के ट्वीट नहीं बल्कि मुझे प्यार करनेवाले हैशटैग के ट्वीट शेयर करेंगे।’
लीना ने ज्यादातर डॉक्यूमेंट्री फिल्में बनाई हैं, जिन्हें कई विदेशी फिल्म फेस्टिवल्स में प्रदर्शित किया गया है। लीना ने कुछ समय तक मेनस्ट्रीम सिनेमा में सहायक निर्देशक के तौर पर भी काम किया है। उनकी पहली डॉक्यूमेंट्री ‘महात्मा’ रिलीज हुई थी। इसके बाद लीना ने दलित, महिलाओं, ग्रामीण और एलजीबीटीक्यू समुदाय से जुड़ी समस्याओं पर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री बनाई हैं। लीना खुद को भी बाई-सेक्सुअल बताती हैं। ऐक्टर के तौर पर लीना ने ४ शॉर्ट फिल्मों ‘चेल्लम्मा’, ‘लव लॉस्ट’, ‘द वाइट कैट’ और ‘सेनगल द डेड सी’ में काम किया है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 347
Users Last 30 days : 836
Users This Month : 294
Users This Year : 9244
Total Users : 70451
Views Today : 5
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 481
Views Last 30 days : 1085
Views This Month : 408
Views This Year : 10445
Total views : 106468
Who's Online : 0


