धुले : महाराष्ट्र के जलगांव शहर में 4 बच्चों की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि जलगांव से सटे धुले शहर की निमगुल तहसील में 2 साल की बच्ची का शव घर के पास के एक कुएं से बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। यह घटना शनिवार की रात तब घटी जब बच्ची के मां बाप घर में सो रहे थे। शनिवार से ही बच्ची को लगातार ढूंढा जा रहा था लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया था आज सुबह उसकी लाश एक कुएं में पाई गई। निमगुल में किसानी करने वाले प्रवीण महाजन पत्नी पूजा, बेटे ऋषि और 2 साल की प्राची के साथ नवेगांव इलाके में रहते हैं।
महाजन परिवार अक्टूबर की गर्मी से बचने के लिए घर का मुख्य दरवाजा बंद नहीं करते हैं, बल्कि अंदर से ही चारपाई दरवाजे के पास लगा देते हैं। शनिवार को भी इसी प्रकार से महाजन परिवार सोया हुआ था। रात के समय 11:30 बजे अचानक प्रवीण महाजन की नींद खुली और उन्होंने 2 साल की प्राची को बिस्तर पर नहीं पाया। जिसके बाद रात से ही प्राची की खोजबीन शुरू की गई लेकिन प्राची का कहीं पर भी पता नहीं चला।
दूसरे दिन सुबह भी परिवार ने प्राची कि हर जगह खोजबीन की लेकिन कहीं भी पता नहीं चला। इसी बीच तकरीबन 9:30 बजे गांव का ही एक व्यक्ति कुएं में जब पानी लेने के लिए गया। तब उसे प्राची का शव कुएं में तैरता दिखाई पड़ा। इस घटना की जानकारी तुरंत महाजन परिवार को दी गई। कुए पर पहुंचकर महाजन परिवार ने बताया कि यह प्राची का ही शव है। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जलगांव जिले के रावेर तहसील में भी बीते गुरुवार की रात को एक ही परिवार के चार भाई बहनों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। यह चारों भाई बहन नाबालिग थे और उस वक्त उनके माता-पिता भी घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने अपनी जांच में यह भी पाया था कि एक मृतक लड़की के साथ आरोपियों ने गैंगरेप भी किया था।





Users Today : 7
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 123
Users Last 30 days : 720
Users This Month : 241
Users This Year : 11262
Total Users : 72469
Views Today : 7
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 144
Views Last 30 days : 871
Views This Month : 304
Views This Year : 12937
Total views : 108960
Who's Online : 0


