Home Crime मनपा इंजिनियर 1 लाख 90 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

मनपा इंजिनियर 1 लाख 90 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

31
0

मुंबई । नाना चौक स्थित मनपा के डी वार्ड में कार्यरत मनपा इंजिनियर 1 लाख 90 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है। एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा यह कार्रवाई की गई। बता दे की गिरगांव में ऑटो मोबाइल स्पेअर का दुकान दार है। इस दुकान के पीछे खाली पड़ी परिसर में शेड बनाया गया है। दुकानदार ने यह शेड गाड़ियों के खराब हुए पार्ट्स रखने के लिए बनाया गया था। मनपा डी वार्ड के इंजिनियर अमोल चंद्रकांत थाविल 39 सहायक इंजिनियर और दत्रात्रय संभाजी माने 36 ने दुकान दार से नियमित शेड बनाने की एवज में 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। दुकानदार और मनपा इंजिनियर के बीच हुए समझौते में 1 लाख 90 हजार का लेन देन तय हुआ। मनपा इंजीनियरों द्वारा 1 लाख 90 हजार की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन के अधिकारियो ने रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।