Home Country इंदौर कि मॉडल का आरोप, महाराष्ट्र के मंत्री ने किया दुष्कर्म

इंदौर कि मॉडल का आरोप, महाराष्ट्र के मंत्री ने किया दुष्कर्म

165
0

इंदौर, शहर की एक मॉडल ने महाराष्ट्र के कद्दावर मंत्री पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली मॉडल मुंबई में काम करती है। उसने मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र सरकार को शिकायत भेज कर कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता रेसकोर्स रोड पर रहती है। उसने शिकायत की कॉपी भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल की है। उसका आरोप है की मंत्री ने बहन से प्रेम विवाह किया था। वर्ष 2006 में बहन गर्भवती थी। वह डिलीवरी के लिए इंदौर आई हुई थी। उस वक्त मंत्री मुंबई स्थित फ्लैट पर आया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मंत्री ने मॉडल से कहा कि उसके फिल्म स्टार, डायरेक्टर, फाइनेंसर से संबंध हैं। वह उसे सीरियल, फिल्मों में काम दिलवा सकता है। आरोपित मंत्री ने इस तरह कई बार शोषण किया।
शहर के एमआर-10 निवासी एक महिला ने मैरिज गार्डन संचालक राज उर्फ पप्पू सोनने पर छेड़छाड़ व अश्लील मैसेज करने का आरोप लगाया है। आइजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने बाणगंगा थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। पीड़िता के मुताबिक, वह कैटरिंग व्यवसाय से जुड़ी है। आरोपित से तीन वर्ष पूर्व व्यवसाय के सिलसिले में परिचय हुआ था। आरोपित शादी का दबाव बनाकर अश्लील मैसेज कर रहा है। वह शराब पीकर पीछा करता और घर के बाहर आकर अपशब्दों का प्रयोग करता है। बाणगंगा थाना पुलिस उसे तलाश रही है।
विशेष पुलिस महानिरीक्षक आईपीएस राजवर्धन ने कहा, ‘महिलाओं से संबंधित अपराध को लेकर महाराष्ट्र पुलिस काफी गंभीर है। इसी का परिणाम है कि महाराष्ट्र पुलिस के तहत आने वाले सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर और इन मामलों में शामिल आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’