मुंबई, फिल्मों में अक्सर देखने को मिलता है कि बड़े घर की लड़की को गरीब लड़के से प्यार हो जाता है। लेकिन रियल लाइफ में ऐसा नहीं होता है। हां, कभी-कभी एकतरफा प्यार का मामला सामने आ जाता है। ऐसे ही फिल्मी स्टाइल में मुंबई उपनगर की बिल्डिंगों में झाड़ू लगाने वाले एक शख्स को एक अमीर लड़की से एकतरफा प्यार हो गया। इसी बीच उस लड़की की शादी तय हो गई। इसके बाद लड़के का दिल टूट गया और उसने युवती को बदनामी का झटका देना शुरू कर दिया। वह सोशल मीडिया पर उसके बारे में अफवाह फैलाने लगा। हालांकि पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आईपी एड्रेस के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की गोरेगांव की निवासी है। उसकी सोसायटी में झाड़ू लगानेवाला आरोपी उससे एक तरफा प्रेम करता था। मई महीने में २३ वर्षीया लड़की की सगाई हुई थी। लड़की वालों ने शादी की तारीख २१ जून तय की थी। शादी को लेकर परिवार ने कार्ड बांटने शुरू कर दिए। जब लड़की की शादी की बात आरोपी को पता चली तो वह टूट गया और लड़की को बदनाम करने का प्लान बनाया, जिससे उसकी शादी टूट जाए। आरोपी सोशल मिडिया पर लड़की को बदनाम करने का पोस्ट डालने लगा। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने लड़की की फोटो और शादी के कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। लड़की का नाम लिखकर उसे बदनाम करने लगा। पीड़िता ने जैसे ही ये पोस्ट देखी तो उसके होश उड़ गए। हालांकि पीड़ित लड़की ने मंगेतर के सहयोग से गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की जांच टीम ने आरोपी के आईपी एड्रेस के सहारे उसे ट्रैस किया और गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उस लड़की से प्यार करता है। जैसे ही उसे पता चला कि सगाई हो गई तो उसने यह काम शादी तुड़वाने के इरादे से किया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


