मुंबई:-मनोज दुबे
मुंबई के मुलुंड इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जिसने मुंबई को झकझोर कर रख दिया है। मुंबई के मुलुंड इलाके में एक 33 वर्षीय युवा अर्जुन को कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया और उसके गुप्तांग पर मोमबत्ती (कैंडल) से चटका दिया गया। पीड़ित के साथ अप्राकृतिक रिलेशन बनाया गया है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय आरोपी सुरेश म्हस्के के खिलाफ मुलुंड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी म्हस्के ने शिकायतकर्ता से कुछ महीनों पहले पैसे उधार लिए थे।
हालांकि, शिकायतकर्ता बार-बार पैसे की भीख मांग रहा था और आरोपी म्हस्के पैसे देने का नाम तक नही ले रहा था।शिकायत कर्ता द्वारा बार बार पैसे मांगने की वजह से म्हस्के नाराज हो गया था। और 6 जुलाई को म्हस्के मुलुंड कॉलोनी, हिंदुस्तान चौक के सामने गोदाम में पहुंचा और पीड़ित अर्जुन के साथ अस्वाभाविक रूप से प्रताड़ित किया।
जिसकी वजह से पीड़ित की हालत काफी खराब है और उसे इलाज के लिए सायन अस्पताल में भर्ती किया गया है।आरोपी ने पीड़ित व्यक्ति के गुप्तांगो में प्लास्टिक के पाइप से अश्लील हरकत की और पीड़ित व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट पर लाइटर और मोमबत्ती से चटका देने का काम किया है।
शिकायतकर्ता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी म्हस्के के खिलाफ मुलुंड पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 377, 326, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पीड़ित अर्जुन की हालत गंभीर बताई जा रही है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


