मुंबई, बांद्रा से हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है। बांद्रा पुलिस ने एक मशहूर टीवी अभिनेत्री केनिशा भारद्वाज की कथित तौर पर बिल्ली चुराने के आरोप में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बांद्रा पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, बैंडस्टैंड में ‘बसेरा’ हाउस बंगले के बाहर से एक मशहूर टेलीविजन सीरियल अभिनेत्री केनिशा भारद्वाज की सफेद पर्शियन बिल्ली चोरी हो गई। इस इस बिल्ली का नाम करिस है। पुलिस ने चोरी करने के आरोप में अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि अभिनेत्री केनिशा भारद्वाज सुबह-सुबह बैंडस्टैंड पर जॉगिंग के लिए अपनी बिल्ली को एक ऑटोरिक्शा में लेकर गई थीं। केनिशा भारद्वाज के मुताबिक उसी दौरान एक अज्ञात शख्स ने ऑटोरिक्शा से बिल्ली चुरा ली और वहां से भाग गया। बांद्रा पुलिस ने मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज से पता लगा रही है। अभिनेत्री केनिशा भारद्वाज टेलीविजन सीरियल ‘ससुराल सिमर का’, ‘क्वींस है हम’ आदि में काम कर चुकी हैं। केनिशा भारद्वाज ने बांद्रा पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उक्त बिल्ली को चार साल पहले एक दोस्त ने उन्हें गिफ्ट किया था। केनिशा ने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद करने की अपील की है। दूसरी तरफ इस मामले में शिकायत मिलते ही बांद्रा पुलिस जांच में जुट गई है। बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि हम आरोपी को पकड़ने के लिए बैंडस्टैंड पर सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। हमने आईपीसी की धारा ३७९ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 2
Users Last 7 days : 41
Users Last 30 days : 271
Users This Month : 130
Users This Year : 2912
Total Users : 64119
Views Today : 5
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 354
Views This Month : 186
Views This Year : 3501
Total views : 99524
Who's Online : 0


