मुंबई: भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कल मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सतारा, अमरावती और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि पालघर, नासिक और पुणे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल-कॉलेज 16 जुलाई तक बंद रहेंगे.
भारी बारिश की चेतावनी के कारण महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में आवश्यक कार्य करने वाले सरकारी कार्यालयों को छोड़कर सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य प्रतिष्ठान 16 जुलाई तक बंद रहेंगे. इससे पहले प्रशासन ने रेड अलर्ट (अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी) को देखते हुए 10 से 13 जुलाई तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया था. जिला कलेक्टर संजय मीणा ने बुधवार को आदेश को 16 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया. नागपुर में जिला कलेक्टर ने सर्वे कराया है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में रह रहे नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का निर्देश दिया है. इसके अलावा जरूरत लगी तो हेल्थ कैंप भी लगाए जाएंगे. सर्प दंश से होने वाली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त कदम उठाए जाएंगे.
नागपुर में बारिश से पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत
वहीं नागपुर में पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो गई. 1 से 13 जुलाई तक बारिश से होने वाली घटनाओं के चलते 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए. मौसम विभाग ने नागपुर में अगले 3 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है.
अधिकारियों ने बताया कि पुणे शहर के साथ-साथ पिंपरी चिंचवड़ इलाके में सभी स्कूल गुरुवार को भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण बंद रहेंगे. पुणे शहर और जिले में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है. महाराष्ट्र के नासिक जिले में लगातार बारिश होने से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया. इसके बाद गढ़चिरौली जिले में 3 व्यक्ति लापता हैं और मुंबई एवं उसके आसपास भी मध्यम वर्षा हुई है. अधिकारियों ने बताया कि नासिक जिले में भारी बारिश जारी है जिससे कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है एवं गोदावरी में नदीतल पर स्थित मंदिर डूब गये हैं. वहीं गुजरात के नवासारी में गुरुवार को बारिश और बाढ़ की चेतावनी को देखते हुए सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे.





Users Today : 8
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 394
Users Last 30 days : 871
Users This Month : 355
Users This Year : 9305
Total Users : 70512
Views Today : 8
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 547
Views Last 30 days : 1133
Views This Month : 492
Views This Year : 10529
Total views : 106552
Who's Online : 0


