मुंबई, मुंबई उपनगर का मालवणी क्षेत्र मर्डर का हब बनता जा रहा है। इलाके में पिछले तीन दिनों में हत्या की तीन वारदातें सामने आई हैं। हालांकि पिछले १५ दिनों में हुई चार हत्याओं से मालवणी में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक हत्या की वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना १४ जुलाई को तब सामने आई, जब मड आइलैंड के एक लॉज में प्रेमिका की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी थी। मालवणी पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल मामले में आगे की जांच कर रही है। दूसरी हत्या १५ जुलाई को मालवणी गेट नंबर ८ पर रिहायशी मकान में रहनेवाले पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में हुई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर ५२ वर्षीय पत्नी को सिल-बट्टे से मार डाला। मालवणी पुलिस ने घटना के बाद आरोपी महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। तीसरी हत्या शनिवार १६ जुलाई की दोपहर १२.३० बजे हुई, जब मालवणी निवासी तौफीक खान क्षेत्र में शौच करने जा रहा था, तभी १६ वर्षीय युवक से कहासुनी हो गई। इस विवाद में आरोपी ने तौफीक खान की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना में १६ वर्षीय किशोर आरोपी को भी मालवणी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चौथी हत्या १५ दिन पहले मालवणी में एक नाबालिग लड़के की हुई थी। मालवणी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिनों में तीन हत्याओं और पंद्रह दिन में कुल चार हत्याओं के बाद मालवणी क्षेत्र में रहनेवाले नागरिकों के मन में भय का माहौल है, वहीं एक के बाद एक चार हत्याओं के बाद मालवणी पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि पुलिस मालवणी क्षेत्र में रोजाना होनेवाली हत्याओं को कैसे रोक पाती है?





Users Today : 2
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 440
Users Last 30 days : 883
Users This Month : 415
Users This Year : 9365
Total Users : 70572
Views Today : 2
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 565
Views This Year : 10602
Total views : 106625
Who's Online : 0


