नई दिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली कुकर्म की वजह से दहल गई है। नागरिकों को सुरक्षित यात्रा के लिए कटिबद्ध रेलवे के दावों की धज्जियां उड़ानेवाला मामला सामने आया है। यहां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ३० साल की महिला के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। हद की बात तो यह है कि रेलवे के विद्युत विभाग में काम करनेवाले चार कर्मचारी ही कुकर्मी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने बड़े ही शातिर तरीके से महिला को फंसाया और उसके साथ हैवानियत की। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को सुबह करीब ढाई बजे फोन करके घटना की जानकारी दी। तलाश करने पर पीड़ित महिला पुलिस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर ८ और ९ पर मिली।
मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद की रहनेवाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले एक साल से वह अपने पति से अलग रह रही है और कोर्ट में उनके तलाक का केस चल रहा है। करीब दो साल पहले महिला अपने कॉमन दोस्त के जरिए एक लड़के से मिली। लड़के ने बताया कि वह रेलवे में काम करता है और उसकी भी नौकरी लगवा देगा। इस बीच दोनों की बातचीत बढ़ने लगी।
२१ जुलाई को युवक ने नया घर खरीदने की खुशी में पार्टी करने की बात कही और महिला को भी बुलाया। वह रात करीब साढ़े दस बजे मेट्रो से कीर्तिनगर आई, जहां से आरोपी उसे लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर ८-९ पर आ गया। आरोपी युवक ने उसे विद्युत विभाग के कर्मचारियों के लिए बने एक कमरे में बैठने को कहा। कुछ देर बाद युवक और उसका एक दोस्त कमरे में आए और दरवाजा अंदर से बंद कर महिला के साथ दरिंदगी की, वहीं उसके दो साथी दरवाजे के बाहर पहरेदारी करते रहे। डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है।





Users Today : 7
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 393
Users Last 30 days : 870
Users This Month : 354
Users This Year : 9304
Total Users : 70511
Views Today : 7
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 546
Views Last 30 days : 1132
Views This Month : 491
Views This Year : 10528
Total views : 106551
Who's Online : 0


