मुंबई : मुंबई में एक अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर मुंबई में हाल ही में आयोजित सनबर्न महोत्सव के दौरान दर्शकों के मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 19 महंगे मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार बरामद की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 19.14 लाख रुपये बताई गई है। सीवरी इलाके में 19 से 21 दिसंबर के बीच हुए तीन दिवसीय महोत्सव में 15 हजार से ज्यादा दर्शकों ने हिस्सा लिया था। अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य भारी भीड़ में घुसकर कुछ दर्शकों के मोबाइल फोन चुरा लेते थे। इस संबंध में दो मामले दर्ज किए गए और दो विशेष टीमें बनाई गईं। 20 दिसंबर को पुलिस को उस समय सफलता मिली, जब गश्त के दौरान पीछा कर एक युवक को पकड़ा गया। उसकी पहचान कर्नाटक निवासी 24 वर्षीय उदुगुलप्पा दासा भोवी के रूप में हुई। उसके पास से चार महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए।
इसके अलावा, सीवरी के इंदिरा नगर में खड़ी एक कार से चार लोगों के पास से 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए। उनकी पहचान दिल्ली निवासी शहबाज भोले खान (28), मोहितकुमार पटेल (25), निखिल जाधव (19) और महेशकुमार कुम्भार (20) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।





Users Today : 27
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 370
Users Last 30 days : 859
Users This Month : 317
Users This Year : 9267
Total Users : 70474
Views Today : 35
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 511
Views Last 30 days : 1115
Views This Month : 438
Views This Year : 10475
Total views : 106498
Who's Online : 0


