Home Crime मुंबई के निजी अस्पताल में लगी आग, कोई घायल नहीं

मुंबई के निजी अस्पताल में लगी आग, कोई घायल नहीं

10
0

मुंबई : ग्रांट रोड इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार दोपहर आग लगी, जिसके बाद मरीजों, डॉक्टरों और कर्मचारियों समेत करीब 250 लोगों को एहतियातन बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि दोपहर 1.35 बजे भाटिया अस्पताल के सीटी-एमआरआई स्कैन यूनिट में आग लगी। दमकल विभाग के अनुसार, आग सीटी-एमआरआई यूनिट में लगी बिजली की तारों और उपकरणों तक सीमित रही। एहतियातन अस्पताल परिसर से करीब 250 लोगों को बाहर निकाला गया। अधिकारी ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।