मुंबई, वडाला-कासारवडवली-गायमुख मेट्रो- ४ परियोजना बड़ी ही सुस्त चाल चल रही है। ३५.२५ किमी लंबे कॉरिडोर का निर्माण कार्य चार साल के बाद सिर्फ ४० फीसदी ही हो पाया है। इस परियोजना की डेडलाइन साल २०२२ रखी गई थी परंतु इस परियोजना के निर्माण कार्य को लेकर हो रही देरी के चलते दो साल और इस परियोजना की डेडलाइन बढ़ा दी गई है। इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य अब साल २०२४ रखा गया है।
वर्ष २०१८ से मेट्रो-४ और २०१९ से मेट्रो ४ ए कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। दोनों कॉरिडोर का निर्माण कार्य २०२२ के करीब पूरा होना था लेकिन एमएमआरडीए द्वारा नियुक्त एक कॉन्ट्रैक्टर द्वारा तय समय में काम पूरा नहीं होने की वजह से इस कॉरिडोर का काम अधर में अटक गया। इस परियोजना के पहले चरण के अंतर्गत १८ किमी निर्माण कार्य में से पूर्व ठेकेदार ने तीन साल से अधिक समय में मई २०२२ तक महज २५ फीसदी ही काम पूरा किया था। हालांकि इस परियोजना के लिए नया ठेकेदार कुछ महीने पहले नियुक्त किए जाने के बाद अब तक चार साल में महज ४० फीसदी ही काम पूरा हो पाया है।
मेट्रो-४ कॉरिडोर पर कुल १४,५४९ करोड़ रुपए और मेट्रो-४ ए कॉरिडोर पर कुल ९४९ करोड़ रुपए एमएमआरडीए खर्च कर रही है। पूरे कॉरिडोर पर कुल ३२ स्टेशन होंगे।
एमएमआरडीए ने मेट्रो-४ को मेट्रो की पांच अन्य लाइनों से कनेक्ट करने की योजना बनाई है। इसके तहत भक्ति पार्वâ स्थित मेट्रो लाइन-११ और मोनो रेल स्टेशन, कुर्ला इस्टर्न एक्सप्रेस हाई-वे मेट्रो २बी, गांधी नगर मेट्रो लाइन-६, कापुरबावड़ी मेट्रो लाइन-५ और गायमुख मेट्रो लाइन-१० से मेट्रो ४ को जोड़ा जाएगा।
इस कॉरिडोर के माध्यम से सरकार की मेट्रो के जरिए मुंबई को ठाणे से कनेक्ट करनी की योजना है। साथ ही मेट्रो-४ को मौजूदा समय में चल रही मेट्रो-१ से भी जोड़ा जाएगा। इस काम के लिए एलबीएस मार्ग पर मेट्रो मार्ग तैयार किया जा रहा है, लेकिन पुराने कॉन्ट्रेक्टर द्वारा भांडुप व मुलुंड परिसर में काम की शुरुआत तक नहीं की गई थी। वहीं अब मुलुंड व भांडुप के एलबीएस मार्ग पर पिलर कास्टिंग, पाइलिंग व पाइप लाइन डायवर्जन का काम शुरू कर दिया गया है। एमएमआरडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कॉरिडोर के निर्माण कार्य की रफ्तार अब दोगुना कर दी गई है, जल्द सिविल वर्क का काम पूरा कर लिया जाएगा।





Users Today : 5
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 443
Users Last 30 days : 886
Users This Month : 418
Users This Year : 9368
Total Users : 70575
Views Today : 5
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 605
Views Last 30 days : 1147
Views This Month : 568
Views This Year : 10605
Total views : 106628
Who's Online : 0


